सिंगरौली

 जयंत एसओ एचआर प्रवेश त्रिपाठी बने एनसीएल के जीएम एचआर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जयंत परियोजना के एचओ एचआर प्रवेश कुमार त्रिपाठी को एनसीएल मुख्यालय में जीएम एचआर की जिम्मेदारी मिली है। मंगलवार को कार्यमुक्त होने के बाद उन्होंने कंपनी मुख्यालय में जीएम एचआर के पद पर ज्वाइन कर लिया। वहीं, ज्वाइनिंग के पूर्व जयंत परियोजना में उन्हें विदाई दी गई। क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजीव कुमार समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका माल्यार्पण किया। क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने उन्हें नवीन जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी और उनके कार्यकाल की सराहना करते हुये कहाकि अब इनके अनुभवों का लाभ पूरी कंपनी को मिलेगा। प्रवेश कुमार त्रिपाठी ने कहाकि जयंत में करीब ढाई वर्ष उन्होंने कार्य किया और इस दौरान सभी का भरपूर सहयोग मिला। प्रवेश कुमार त्रिपाठी के मुख्यालय जाने के बाद जयंत परियोजना के एसओ एचआर विनीत गुप्ता बनाए गए हैं। दोनों की पदस्थापना का आदेश कुछ दिनों पूर्व एक साथ जारी हुआ था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button