अमेठी

विशालकाय जनसमूह के साथ क्षेत्राधिकारी ने किया चार दिवसीय मेले का शुभांरभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

फुरसतगंज अमेठी। फुरसतगंज बाजार में लगने वाले ऐतिहासिक मेले का आगाज क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा, उपजिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश कुमार सिंह तथा मौजूद विशाल जनसमूह के साथ फीता काट कर शुभारंभ किया कई दशकों से फुरसतगंज का ऐतिहासिक मेला सरदपूर्णिमा से प्रारंभ होकर चार दिन चलता है।मेला आयोजक पंकज सिंह द्वारा पूर्ण व्यवस्था कर दी गई है, जिसमें बाहर से आने वाले व्यापारी जैसे बिसात खाना, झूले, सर्कस, आदि के लिए समुचित व्यवस्था,के साथ ही उनकी सुरक्षा व्यवस्था,के साथ ही मेला मैदान में अलग-अलग लाइनों में दुकानों की व्यवस्था की गई है जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के साथ ही मेला कमेटी द्वारा नियुक्त वैलेंटियर रहेगी जिसमें पुरुषों के साथ साथ महिला पुलिस भी वर्दी ,व सादी वर्दी में रहेगी।
मेला मैदान में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना है फिर भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज के अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ला को अलग से व्यवस्था करने का निर्देश दिया है वहीं क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा ने थाना प्रभारी राम पांडे को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद तथा चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखने को कहा है पुलिस के साथ ही पीएसी बल भी मौजूद रहेगा। वहीं मेले के आयोजक पंकज सिंह ने आये हुए सभी अधिकारियों को पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मान किया। वहीं इस विशेष मौक़े पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह,क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा,उप जिलाधिकारी तिलोई अमित कुमार सिंह,पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग तथा विशाल जनसमूह उपस्थिति रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button