गोड्डा
मां श्मशान काली मंदिर में पूजा समिति व पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। कझिया नदी के किनारे परसा गांव स्थित मां शमशान काली मंदिर मे पुलिस पदाधिकारी के साथ पूजा समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य तौर पर विधि व्यवस्था हेतु विचार विमर्श किया गया। पूजा समिति के संरक्षक राजेश झा ने बताया कि 20 अक्टूबर को संध्या 6 30 बजे से मां शमशान काली मंदिर में पूजा अर्चना का आयोजन रखा गया है। आठ बजे से दिल्ली से आई प्राख्यात कलाकार वंदना भारद्वाज एवं उनकी टीम के द्वारा भजन संध्या होगी। संगीतमय शानदार प्रस्तुति होगी। नौ बजे आरती, प्रसाद एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। समिति ने सभी भक्तों को आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि आइए आप और हम सभी मिलकर मां शमशान काली पूजा में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बने। इस दौरान मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद साह, मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू राउत, उपमुखिया अशोक कापरी, पूर्व मुखिया परमानन्द साह बबलू, पुजारी गोपाल झा, उमाकांत झा, गजेंद्र झा, प्रदीप कुमार मंडल उर्फ वचू दादा, जनार्दन शाह, प्रमोद मंडल, राजकुमार साह, प्रकाश सिकदार, रंजन कांति, रंजन यादव, सुभाष झा, महेश भगत, राजेश कुमार झा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।



