पाकुड़
सदर अस्पताल के सामने स्थित दुकानों को कराया गया खाली

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर नगर परिषद की टीम ने गुरुवार को मजिस्ट्रेट प्रमोद आनंद व सदर सीओ बास्कीनाथ टूडू की मौजूदगी में सदर अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल सहित अन्य दुकानों को खाली कराया। इस दौरान जेसीबी से एक चाय की दुकान ध्वस्त कर दिया गया। ज्ञात हो कि इस कार्रवाई से पूर्व नगर परिषद ने दुकानदारों को दुकान हटाने की नोटिस भेजा था। मौके पर सदर सीओ सह बीडीओ बासुकीनाथ टुडू, ईओ अभिषेक कुमार सिंह, अमीन समेत पुलिस बल मौजूद थे।



