अमरोहा

क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कोतवाली क्षेत्र के गांव में अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों और खनन माफिया के बीच झड़प हो गई।मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका, जिसके बाद मौके पर पहुंचे खनन माफिया से उनकी तीखी बहस हुई।इस घटना का एक वीडियो मंगलवार को सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया रात के अंधेरे में मिट्टी का अवैध खनन शुरू करते हैं और यह सुबह तक जारी रहता है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि रात भर चलने वाले खनन से उनकी नींद खराब हो रही है। इसके अलावा, खनन के कारण गांव की सड़कों पर हर समय धूल उड़ती रहती है, जिससे उनके घरों में धूल भर जाती है और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध खनन तुरंत नहीं रोका गया, तो वे इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे। यह घटना क्षेत्र में अवैध खनन की बढ़ती समस्या और उस पर स्थानीय लोगों के बढ़ते विरोध को दर्शाती है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button