खैरथल
जिला बचाओ संघर्ष समिति के धरने से ततारपुर गौशाला पहुंचे धरनार्थी
गौ सेवा कर गौ-माता से मांगा संघर्ष में सफलता का आर्शिवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : जिला बचाओ संघर्ष के 85 वें दिन गोपाष्टमी पर धरनार्थी बुद्धवार को ततारपुर स्थित पं किशनलाल शर्मा गौशाला में ंपहुचे और गौ सेवा की गायों को हरा चारा गुड़ खिलाया और पूजन किया संघर्ष समिति के गिरीश डाटा ने बताया कि गौसेवा कर गौ माता से जिले के नाम और मुख्यालय खैरथल मे ही रखने का आर्शिवाद मांगा और संघर्ष की सफलता की कामना की है डाटा ने बताया जो लोग खैरथल के लोगों को गो विरोधी,राम विरोधी बता रहे है यह गौसेवा उनको भी जबाब है इस मौके पर विधायक दीपचंद खैरिया, गिरीश डाटा, शिवचरण गुरूजी, योगेश गूर्जर, अखलेश कौशिक, रामोतार चौधरी, दीपक चौधरी, फकीर चंद,निक्की प्रजापत सहित बड़ी संख्या जिंदोली परगना के किसान मौजूद रहे.


