बाराबंकी

रामपुर महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। जहांगीराबाद स्थित रमता राम चतुर्भुजी महाराज की पावन तपोस्थली रामपुर धाम में चल रहे रामपुर महोत्सव के दूसरे दिन मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया |
महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर मंगलवार शाम ग्रामीण कठपुतली दल के कलाकारों ने प्रसिद्ध गीत “झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में” पर मनमोहक कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही हास्य नाटक के माध्यम से उन्होंने सामाजिक संदेश देते हुए सभी को खूब हँसाया।
जादूगर हृदेश एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत जादू कार्यक्रम ने बच्चों और बड़ों सभी को रोमांचित कर दिया। तरह-तरह के जादुई करतबों ने वातावरण को आश्चर्य और मनोरंजन से भर दिया। वहीं पवन नव दुर्गा जागरण झांकी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत विविध धार्मिक झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया ये कार्यक्रम सांस्कृतिक मंच पर देर शाम तक चलते रहे |
महोत्सव आयोजन समिति ने बताया कि आज 5 नवंबर को एक भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से होना है| जिसमें प्रदेश भर से कई अनुभवी डॉक्टर्स अपनी सेवाएं प्रदान करेंगें । जिसमें निःशुल्क दवाएं, निःशुल्क जांच के साथ निशुल्क परामर्श दिया जाएगा साथी ही आने वाले दिनों में भी सांस्कृतिक, धार्मिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की विविध प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच और जनता को आनंदमय अनुभव प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर रामपुर महोत्सव के अध्यक्ष आनंद मोहन, महंत शिवकुमार दास, मोहित वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष आलोक वर्मा, ललित कुमार, सिद्धार्थ कनौजिया, रामवीर वर्मा, आशुवेंद्र कुमार, उत्तम सिंह, शशी गुप्ता भुर्जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button