अमरोहा

अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गुरेठा निवासी फतेह सिंह (36) पुत्र कल्लू की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले फतेह सिंह अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में फतेह सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पांच दिन तक इलाज चलने के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। फतेह सिंह अपने पीछे पत्नी रूपवती और तीन बच्चों — एक पुत्र व दो पुत्रियाँ — को छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि फतेह सिंह मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे, जिनकी सभी से अच्छी पहचान थी। सोमवार को परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button