रांची

नवनिर्वाचित घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन ने सीएम से की मुलाकात

Newly elected Ghatsila MLA Somesh Soren met the CM

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में रविवार को घाटशिला विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने अपने परिवार संग सीएम हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम ने सोरेन को विधानसभा चुनाव में जीत की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर सीएम हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह विजय घाटशिला की जनता की आकांक्षाओं और विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन जी द्वारा जनहित में आरंभ किए गये कार्यों और अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब उनके पुत्र सोमेश सोरेन के कंधों पर है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि सोरेन जनसेवा एवं विकास कार्यों की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button