
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड विधानसभा की सदस्य तथा झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति कल्पना सोरेन से मंगलवार को एम. सरवनन ( Mr. M. Saravanan), सांसद, मलेशिया तथा वाइस प्रेसिडेंट मलेशियन- इंडियन कांग्रेस, मलेशिया, एस श्रीथारन ( Mr. S. Shritharan), सांसद, श्रीलंका और सेंथिल थोंडमन ( Mr. Senthil Thondaman) , पूर्व राज्यपाल, पूर्वी प्रान्त ,श्रीलंका तथा वर्तमान में सीलोन वर्कर्स कांग्रेस, श्रीलंका के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री आवास में औपचारिक मुलाकात की। इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी मौजूद थी।



