प्रखण्ड के 6 पंचायतों में आयोजित होगी सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत कार्यक्रम
Programs will be organized in 6 Panchayats of the block under the Right to Service Week.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड सरकार द्वारा संचालित आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन 21 नवंबर 2025 से लेकर 15 दिसंबर 2025 तक किया गया था। लेकिन राज्य सरकार ने इसे झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 को प्राथमिकता देते हुए इस शेड्यूल में परिवर्तन करते हुए 21 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक सेवा का अधिकार सप्ताह के रूप में मनाया जाने का निर्णय लिया है। साथ ही निर्देश देते हुए कहा गया है कि झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 में सूचीबद्ध सेवाओं एवं तत्संबंधी समस्याओं से संबन्धित आवेदन प्राप्त करने एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने की प्राथमिकता देने की बातें कही है। मुख्य सचिव, झारखण्ड द्वारा जारी पत्रांक में स्पष्ट रूप से जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल खारिज यानी म्यूटेशन, भूमि सीमांकन संबंधी आवेदन, भूमि धारण प्रमाण पत्र के अलावे विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के स्वीकृति अलावे ग्रामीण के द्वारा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान करते हुए निष्पादन कागजात पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया गया। वही सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आज चेंगाडांगा, नवीनगर, सीतापहाड़ी, नसीपुर, मालपहाड़ी व झिकरहाटी पश्चिमी में आयोजित होगा।



