अमेठी

तहसीलदार ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। ठंड से ठिठुरते गरीब और बेघर लोगों को तहसीलदार नेहा राजबंशी द्वारा कंबल वितरित किया गया।
इस दौरान तहसीलदार ने ग्रामीण बाजारों में अमेठी कस्बे और स्टेशनों पर जाकर दर्जनों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया।
शनिवार शाम और रविवार सुबह दर्जनों जरूरतमंदों को तहसीलदार ने कंबल बांटे। इनमें कई रिक्शा चालक भी शामिल थे। जो कड़ाके की ठंड के बावजूद अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए काम कर रहे हैं।
तहसीलदार नेहा राजबंशी ने बताया कि ऐसे गरीब व्यक्ति जिन्हें ठंड से बचने के लिए कपड़े नहीं मिल पा रहे हैं। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
देर रात बस स्टेशन पर कुछ गरीब ठंड से कांपते हुए पाए गए। तहसीलदार ने अपने कर्मचारियो को निर्देश दिए कि ऐसे सभी जरूरतमंदों के घर तक कंबल पहुंचाये जाएं। जो गरीब असहाय हो।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button