भोपाल
एमपी प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भोपाल: प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 की परीक्षा हो चुकी है। अब इसका रिजल्ट आना शेष है। इसकी परीक्षाएं 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की गई थी इस भर्ती के तहत स्कूल शिक्षा विभाग के 10150 और जनजातीय कार्य विभाग के लिए 8500 पद भरे जाएंगे। सूत्रों की माने तो प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 का रिजल्ट जनवरी 2026 में जारी हो सकता है एमपीईएसबी ने कल सूचना जारी कर बताया है कि प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 हेतु आवेदन पत्र 18.07.2025 से 25.08.2025 तक आमंत्रित कर, परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा में मान. उच्च न्यायालय खण्डपीठ, इंदौर में दायर याचिका क्रमांक 42759/2025 दीपक परमार वि. म.प्र.शासन व अन्य में पारित आदेश दिनांक 15.12.2025 के परिपालन में अभ्यर्थियों को प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 के आवेदन पत्र में कण्डिका 7.7 (RCI विशेष शिक्षा संबंधी कॉलम) में निम्नानुसार संशोधन हेतु दिनांक 26.12.2025 से 10.01.2026 तक एम. पी. ऑनलाईन के माध्यम से पोर्टल खोला जा रहा है अभ्यर्थी जिनके पास कण्डिका 7.7 (D.El.Ed Special education) (RCI विशेष शिक्षा संबंधी) के अंतर्गत दिव्यांग विद्यार्थियों को अध्यापन हेतु प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा उपलब्ध है, तो इस विकल्प में “हाँ” अंकित करें। अन्य सभी अभ्यर्थी इस विकल्प में “नहीं” अंकित करें।समस्त अभ्यर्थी पोर्टल पर उपरोक्त कंडिका 7.7 अनुसार उक्त अवधि में ही आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। उक्तानुसार किये गये संशोधन को ही अंतिम मानते हुए परीक्षा संबंधी आगामी कार्यवाही की जाएगी।



