अमरोहा
संपूर्ण समाधान दिवस में 25 शिकायत दर्ज दो का निस्तारण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा/ हसनपुर : संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की फरियाद जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनी गई।संपूर्ण समाधान दिवस में मात्र 25 शिकायत दर्ज हुई,जिसमें से अधिकारियों द्वारा दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी बची 23 शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को दे दी गई।शनिवार को सरकारी अवकाश होने के कारण सोमवार को गांव करनपुर माफी स्थित तहसील कार्यालय के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र वासियों की शिकायतें जिला अधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा सुनी गई। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 11,पुलिस विभाग की 8, पूर्ति विभाग की 1, विकास विभाग की 1 एवं अन्य विभागों की 4 कुल मिलाकर 25 शिकायते दर्ज हुई, जिसमें से अधिकारियों द्वारा दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा बाकी बची 23 शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देकर जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया की संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों को गंभीरता से लें और मौके पर जाकर निस्तारण करें। इस मौके पर उप जिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय,पुलिस क्षेत्राधिकार पंकज त्यागी, तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव,अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह,थाना सैद नगली प्रभारी विकास शेरावत, वन क्षेत्र अधिकारी नरेश कुमार, अधिशासी अधिकारी विजयपाल सिंह, कानूनगो अरविंद शर्मा सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


