बरेली

हुक्का बार संचालन के आरोप में तीन महिलाओं सहित दस पुरुष गिरफ्तार

एनपीटी बरेली ब्यूरो

बरेली। पॉश इलाके डीडीपुरम में कैफे की आड़ में न केवल हुक्का बार चल रहे थे, बल्कि युवाओं को शराब भी परोसी जा रही थी। बीती रात आठ बजे से पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने यहां छापा मारी शुरू की, जो शुक्रवार तड़के पांच बजे तक चलती रही। इस दौरान हुक्का बारों से तीन महिलाओं व 10 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। नौ हुक्का, 10 बोतल अंग्रेजी शराब और 11 मोबाइल बरामद किए गए। आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी ने 12 नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नायब तहसीलदार विधिक कुमार सिंह ने सात हुक्का बार सील कर दिए हैं। 

आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी का कहना है कि उनको बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि प्रेम नगर थाने के डीडीपुरम में कैफे की आड़ में हुक्का बार चल रहे हैं। अधिकारियों को सूचना दी और वह आबकारी टीम के साथ डेलापीर पुलिस चौकी पहुंचे। वहां से पुलिस फोर्स को साथ लिया। 

पुलिस ने कई अन्य कैफों पर भी छापा मारा गया। कार्रवाई होता देखकर आसपास के कैफे संचालक कैफे बंद करके भाग गए। सूचना पर प्रशासनिक टीम भी आ गई। नायब तहसीलदार विधिक कुमार सिंह ने सात हुक्का बार को सील कराया है। 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि गोपनीय हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिली थी कि डीडीपुरम में कुछ हुक्का बार चल रहे हैं, जिनमें अवैध रूप से हुक्का, शराब नाबालिगों को भी परोसी जा रही है। इस पर टीम बनाकर कार्रवाई की गई। मौके से 13 लोगों हिरासत में लिया गया है। इनमें तीन महिलाएं हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button