नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। बेसिक शिक्षा परिषद शिक्षक कर्मचारी वेतन भोगी सहकारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक समिति कार्यालय पर समिति सभापति सत्येंद्र जैन की अध्यक्षता व सचिव प्रशांत राजपूत के संचालन में संपन्न हुई। जिसमें समिति की ओर से अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। समिति उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा ने प्रस्ताव रखा कि 5 वर्ष की तय सीमा में या नियमित ऋण किस्त जमा न करने वाले ऋण धारकों को नोटिस जारी करते हुए माह जनवरी में उत्तर प्रदेश सहकारी समिति 1965 की धारा 95 (क) की कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जाय, जिस पर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी व उपनिबंधक सहकारिता द्वारा दिये गए दिशा निर्देश के क्रम में ऋण धारकों के ऋण धन का बीमा कराया जाएगा। ऋण समिति संचालन की सदस्य मधुश्री खरे एवं बबीता रिछारिया ने प्रस्ताव रखा कि इस वर्ष समिति का वार्षिक महोत्सव आयोजित किया जाय। समिति संचालक सदस्य शक्ति सिंह एवं परशुराम निरंजन ने कहा की पूर्व की भांति कार्यालय वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा)से पूर्व की भांति ऋण किस्त की कटौती प्रारम्भ कराई जाय। कार्यालय से अभी भी एक प्राइवेट संस्था की किस्त की कटौती हो रही है। ऋण समिति सभापति सत्येन्द्र जैन ने कहा कि ऋण धारकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनके समस्त हितों का समिति की ओर से ध्यान रखा जाएगा। जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि एवं उत्तर-प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन ने कहा कि ऋण समिति हम सब की अमूल्य धरोहर है। इसका प्रत्येक सदस्य व ऋण धारकों को लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान सभापति सत्येन्द्र जैन, बैंक प्रतिनिधि विनोद निरंजन, उपसभापति अवधेश कुशवाहा, संचालक सदस्य मधुश्री खरे, बबीता रिछारिया, परशुराम निरंजन, शक्ति सिंह, नवनियुक्त लेखाकार रामगोविंद शिल्पकार मौजूद रहे। संचालन ऋण समिति के सचिव प्रशांत राजपूत ने किया।



