बरेली

एस.आई.आर. पर पैनी नजर रखेंगे, पीडीए प्रहरी एक भी सही वोट कटने नहीं देंगे – शशांक यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एस.आई.आर. के प्रभारी, पूर्व एमएलसी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक यादव के आगमन पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री शशांक यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने की तथा संचालन पार्टी के कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।
मुख्यातिथि शशांक यादव ने कहा कि एस.आई.आर. की प्रक्रिया पर पार्टी पूरी सतर्कता के साथ पैनी नजर रखेगी।  उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र की रक्षा के लिए संगठित और सजग रहने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है।
विधायक शाहजिल इस्लाम ने अपने बयान में कहा कि वोटर सूची में छेड़छाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला है।
पूर्व विधायक विजय पाल ने कहा कि पीडीए की एकता ही सबसे बड़ी ताकत है। पार्टी कार्यकर्ता हर स्तर पर जागरूक रहकर मतदाता अधिकारों की रक्षा करेंगे।
पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने कहा कि समाजवादी पार्टी का संघर्ष हमेशा जनता के साथ रहा है।
इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष और प्रभारी जी ने शाल उड़ाकर बार एशियोशन के नवनिर्वाचित सचिव दीपक पांडे का स्वागत एवं संयुक्त सचिव रोहित यादव तथा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बनने पर देवराज का पार्टी की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया और मिठाई बांटी गई।
बैठक में महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी,पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव,पूर्व महानगर अध्यक्ष,कदीर अहमद ,जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, इंजीनियर अनीस अहमद, सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button