सिंगरौली

थाना परिसर से जब्त ट्रैक्टर चोरी, पुलिस अभिरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद हरकत में आई पुलिस, 12 घंटे में वाहन बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। जिले के जियावन थाना परिसर से पुलिस अभिरक्षा में खड़ा जब्त ट्रैक्टर चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुरक्षित माने जाने वाले थाना परिसर से हुई इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार को जियावन पुलिस ने देवसर बाजार क्षेत्र से अवैध परिवहन के आरोप में ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 64 एए 4304 को जब्त किया था। जब्त ट्रैक्टर को थाना परिसर में खड़ा कराया गया था, लेकिन देर रात करीब 12 बजे अज्ञात चोर थाना परिसर से ही ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह वाहन गायब मिलने पर हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने
तत्काल घेराबंदी कर तलाश शुरू की। करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद रविवार दोपहर लगभग 12 बजे मजौना क्षेत्र से फरार ट्रैक्टर को बरामद कर पुनः थाना लाया गया।
जियावन एसडीओपी गायत्री मिश्र ने बताया कि अवैध परिवहन में जब्त ट्रैक्टर रात में थाना परिसर से गायब हो गया था, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में वाहन मालिक की भूमिका सामने आई है, जिस पर अलग से मामला दर्ज किया गया है। एसडीओपी ने यह भी स्पष्ट किया कि थाना परिसर से चोरी जैसी गंभीर घटना में पुलिसकर्मियों की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किन परिस्थितियों में और किसकी मिलीभगत से थाना परिसर से ट्रैक्टर चोरी हो सका।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button