रामपुर शाहबाद
रिक्शा स्वामी ने ई-रिक्शा चोरी का शाहाबाद कोतवाली में कराया मुकदमा दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद। कोतवाली शाबाद क्षेत्र के ग्राम भारती में जो की रक्षा चलाकर अपने परिवार का पोषण करता है जो 3 जनवरी को किसी सामान को लेने बाजार में गया था और जब वापस आया तो उसकी रिक्शा मौके पर नहीं थी ई-रिक्शा को काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पर उसकी रिक्शा का पता नहीं लगा तब प्रार्थी ने ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया प्रार्थी विपिन पुत्र रामदास निवासी ग्राम भूड़ासी ने दीया प्रार्थी का ई-रिक्शा प्रार्थी का आजीविका का प्रमुख साधन है, जिससे प्रार्थी अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। दिनांक 03/01/2026 को प्रार्थी अपने ई-रिक्शा से शाहाबाद नई बाजार सब्जी लेने गया था। लगभग 4:30 बजे तक प्रार्थी सब्जी लेकर वापस आया, तो जहां प्रार्थी ने ई-रिक्शा खड़ी की थी, वहां से किसी अज्ञात व्यक्ति ने ई-रिक्शा चोरी कर लिया। प्रार्थी ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की तथा बहुत ढूंढने का प्रयास किया, किंतु ई-रिक्शा कहीं नहीं मिला। ई-रिक्शा की विस्तृत जानकारी में रिक्शे का पंजीकरण संख्या: UP22CT0621 चेसिस नंबर:MEGMMWB1SG201475 रंग नीला अन्य विवरण ई-रिक्शा प्रार्थी के दैनिक कार्य के लिए उपयोग में था। प्राथी के पास ई-रिक्शा के कागजात सुरक्षित हैं, जिन्हें आवश्यकता पर प्रस्तुत करने को तैयार है। प्रार्थी ने घटना के संबंध में अज्ञात चोर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग तथा चोरी का ई-रिक्शा शीघ्र बरामद कराने की अपील की l



