सिंगरौली
गणतंत्र दिवस पर मदिरा की बिक्री रहेगी प्रतिबंधित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली :– गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर सिंगरौली जिले में मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गौरव बैनल ने आदेश जारी किए हैं।
कलेक्टर ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार 26 जनवरी 2026 को सम्पूर्ण दिवस सिंगरौली जिले की सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें तथा देशी-विदेशी मदिरा गोदाम पूर्णतः बंद रहेंगे। इस दौरान मदिरा का क्रय-विक्रय एवं परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
कलेक्टर ने पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।



