ललितपुर

झांसी गोलीकांड में घायल एमबीए छात्रा की मौत

78 दिन बाद तोड़ा दम, प्रेमी ने खुद को भी गोली मारी थी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शहर क्षेत्र में रहने वाली एमबीए की छात्रा कृतिका चौबे का मंगलवार को निधन हो गया। वह बीते 9 नवंबर को झांसी यूनिवर्सिटी के सामने हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इस घटना में उनके प्रेमी मनीष साहू ने उन्हें गोली मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली थी। कृतिका 78 दिनों से जीवन के लिए संघर्ष कर रही थीं। यह घटना बीते 9 नवंबर को सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी मनीष साहू (पुत्र बिहारी साहू) और उनकी परिचित कृतिका चौबे (पुत्री गौरीशंकर चौबे उर्फ कल्लन) के बीच झांसी यूनिवर्सिटी के सामने हुई थी। किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान मनीष साहू ने तमंचे से पहले कृतिका पर गोली चलाई और फिर खुद को भी गोली मार ली थी। घटनास्थल पर ही मनीष साहू की मौत हो गई थी, जबकि कृतिका गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पहले एम्स भोपाल रेफर किया गया, जहां कई दिनों तक उनका इलाज चला। बाद में, चिकित्सकों ने उन्हें एम्स दिल्ली भेज दिया था। डॉक्टरों के अनुसार, गोली कृतिका की रीढ़ की हड्डी के पास लगी थी, जिससे उनके शरीर का निचला हिस्सा सुन्न हो गया था। तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। अंतत: परिजन उन्हें कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैसाई स्थित अपने घर ले आए, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button