शामली

रात में किसानों की ट्यूबवेलों पर धावा

तांबे के तार काटकर चोर फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 झिंझाना : क्षेत्र के गांव अलीनगर और आसपास के इलाकों में बीती रात अज्ञात चोरों ने किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। चोरों ने कई ट्यूबवेलों से तांबे के तार काट दिए और मशीनों के ताले तोड़ने की कोशिश की, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने इंस्पेक्टर महेशवीर सिंह निवासी झिंझाना, जगदीश सैनी निवासी गाड़ीवाला झिंझाना, दौलतराम निवासी अलीनगर, अरविंद निवासी झिंझाना, बबली कम्बोज, लोकेश कम्बोज व प्रशांत कम्बोज निवासी शामली समेत अन्य किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाया।
रात के सन्नाटे में ट्यूबवेलों की ओर से आवाजें आने पर किसान सतर्क हो गए और मौके की ओर दौड़े। खुद को घिरता देख चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष के साथ-साथ भय का माहौल व्याप्त है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक किसी भी पीड़ित किसान की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button