बरेली

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का धूमधाम से मनाया गया 51वां स्थापना

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 51वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल सभागार में हुआ। समारोह में देश के विज्ञान एवं चिकित्सा जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई। ‎कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड के सचिव राजेश कुमार पाठक रहे। मुख्य वक्ता के रूप में आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर), नई दिल्ली के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. (प्रो.) शेखर कश्यप उपस्थित रहें। कीनोट स्पीकर के तौर पर आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च, नोएडा की निदेशक डॉ. (प्रो.) शालिनी सिंह ने अपने विचार रखें।
आमंत्रित अतिथि के रूप में आईसीएमआर – नेशनल जालमा इंस्टीट्यूट फॉर लेप्रोसी एंड ओएमडी, आगरा के निदेशक-ग्रेड वैज्ञानिक डॉ. (प्रो.) डी.एस. चौहान ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने की। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया तथा शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। स्थापना दिवस समारोह को लेकर परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button