हापुड़

जम्मू के राजौरी में एलओसी पर तैनात हापुड़ के बीएसएफ जवान का निधन…

सैनिक सम्मान के साथ जवान की हुआ अंतिम संस्कार ...

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

हापुड (यूपी)- जम्मू के राजौरी में एलओसी पर तैनात बीएसएफ की 61वीं बटालियन के एसआई राजकुमार शर्मा की पेट्रोलिंग के दौरान अचानक निधन हो गया. इसकी जानकारी जब हापुड़ में जवान के परिवारीजनों को हुई, तो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. बीएसएफ के जवान का शव पूरे सैनिक सम्मान के साथ हापुड़ में लाया गया और यहां सेना के जवानों ने उन्हें बंदूक से सलामी देते हुए अंतिम संस्कार किया.

जानकारी के अनुसार हापुड़ के स्वर्ग आश्रम स्थित शिवलोक कॉलोनी के रहने वाले राजकुमार शर्मा बीएसएफ की 61वीं बटालियन में एसआई के पद पर तैनात थे और उनकी ड्यूटी राजौरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पंजपीर क्षेत्र में थी. बताया जा रहा है कि राजकुमार शर्मा ड्यूटी पर तैनाती के दौरान पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, जिस पर साथी जवान उन्हें चिकित्सा के लिए सेना के अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बीएसएफ जवान राजकुमार शर्मा के निधन की जानकारी जब उनके हापुड़ स्थित परिवारीजनों को दी गई, तो पूरे परिवार सहित इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. गमगीन माहौल में सेना के जवान राजकुमार शर्मा का शव लेकर हापुड़ पहुंचे, यहां उनका पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया । राजकुमार शर्मा के इकलौते बेटे देवेश शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button