पाकुड़

हेटबंधा में विशेष पशु चिकित्सा शिविर, दर्जनों पशुओं का टीकाकरण

Special veterinary camp in Hetbandha, dozens of animals vaccinated

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत हेटबंधा गाँव में गुरुवार को नीति आयोग के ‘सम्पूर्णता अभियान’ के निर्देशित सूचकांक के तहत विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खुरपका-मुंहपका (FMD) रोग की रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पशुपालक अपने मवेशियों को इलाज एवं टीकाकरण के लिए लेकर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि खुरपका-मुंहपका (FMD) एक संक्रामक रोग है, जो पशुओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने सभी पशुपालकों से नियमित टीकाकरण कराने तथा पशुओं की समुचित देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी अमित कुमार सुमन एवं टीम के टीकाकर्मियों द्वारा दर्जनों पशुओं का टीकाकरण किया गया। पशुपालकों को खुरपका-मुंहपका रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गई। शिविर के दौरान पशुओं को कृमिनाशक दवाएं एवं मल्टीविटामिन वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का मुख्य उद्देश्य पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि करना।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button