भरत पुर

सीवरेज प्रणाली का रख-रखाव हर शहरवासी की जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भरतपुर। भरतपुर शहर में आर.यू.आई.डी.पी. चतुर्थ चरण अन्तर्गत श्री राजुल कुमार, अधिशाषी अभियन्ता के मार्गनिर्देशन के क्रम में जनजागरुकता एवं जनसहभागिता इकाई (कैप) द्वारा सुभाष नगर में आंगनवाडी केन्द्र पर उपस्थित महिला समूह आदि को सीवरेज प्रणाली की उपयोगिता, सीवर कनैक्शन के लाभ और उसके रख-रखाव विषय पर जानकारी साझा करने के उद्देश्य से सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सोशल एक्सपर्ट मनीष कटारा ने उपस्थित सहभागियों को भरतपुर शहर में आरयूआईडीपी द्वारा सम्पादित किये जा रहे सीवरेज परियोजना कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर इसके लाभों के साथ-साथ रख-रखाव के विषय में विस्तार से बताते हुये कहा कि, सीवर कनैक्शन सामुदायिक स्वच्छता और गन्दे पानी के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिये बहुत आवश्यक है, साथ ही समझाया कि सीवरेज प्रणाली की सफलता तभी है जब हम सभी मिलकर इसके रख-रखाव में सावधानी बरतें और सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार से कचरा, पॉलिथिन, गोबर आदि सीवर लाईन में नही जाये। इसके अलावा जानकारी दी कि सीवर कनैक्शन बरसाती पानी या कचरे के निस्तारण के लिये नही है बल्कि सीवर कनैक्शन से आपके घर की रसोई, बॉथरुम व टॉयलेट को जोड़ा जायेगा, जिससे घरों से निकला गन्दा पानी नालियों में इकट्ठा न हो। ए.एस.डी. सुरेन्द्रपाल ने बताया कि, पम्पलेटस् पर अंकित टोल फ्री नम्बर पर सीवरेज कार्य से सम्बन्धित शिकायत व सुझाव दे सकते है तथा साथ ही सहभागियों को सीवरेज प्रणाली सम्बन्धी पम्पलेट्स आदि का वितरण किया गया। जागरुकता कार्यक्रम में एसओटी अशोक कुन्तल आदि स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button