709 ग्राम चरस के साथ 1 महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुये कोतवाली बडकोट पुलिस की टीम द्वारा अवैध चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
नशामुक्त अभियान तथा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान क्रम में अवैध नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने हेतु प्रभावी निगरानी/चैकिंग अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। कल देर सांय को चैकिंग के दौरान यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, पालीगाड के समीप एक महिला उमा देवी(56 वर्ष) को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्ता के कब्जे से 709 ग्राम चरस बरामद की गयी है। महिला चरस को आटे के कट्टे में छिपाकर ला रही थी ।
गिरफ्तारी तथा बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यावाही जारी है। पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने 2500 के इनाम देने की घोषणा की ।
एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि जनपद में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी है। वर्ष 2026 में अब तक करीब 2 माह के समयान्तराल में पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 5 ममलों मे 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है, करीब 6.5 लाख कीमत की 3 किग्रा से अधिक चरस बरामद की गयी है।



