राजस्थान

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में पदो की बढ़ोतरी की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

बावड़ी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से चतुर्थ श्रेणी भर्ती में पदों की बढ़ोतरी को मांग को लेकर सैकड़ों क्षेत्रों के युवाओं ने सरकार से मांग की है संघ से जुड़े गजानंद ने बताया कि कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी भर्ती करीब 53749 पदों पर निकाली थी इन पदों पर भर्ती के लिए सितंबर में परीक्षा संपन्न हुई थी । गजानंद ने बताया कि अभी भी करीब चतुर्थ श्रेणी के लगभग 24000 पद विभिन्न विभागों में रिक्त है। इस भर्ती मे 24 हजार पदों को शामिल करके युवाओं की मांग पुरी करके राहत प्रदान करें । अभ्यर्थी जगदीश, लोकेंद्र निठारवाल,पृथ्वीराज, नरेंद्र घोसलिया, अभिषेक वर्मा, नेकीराम कई विद्यार्थियों ने रिक्त पदों को इस भर्ती में शामिल करने की सरकार से मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button