अमरोहा
नगर पालिका सीमा विस्तार का विरोध
अमरोहा में आजाद समाज पार्टी ने एसडीएम का सौंपा ज्ञापन, मौजूदा समस्याओं के समाधान की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद की हसनपुर में नगर पालिका सीमा विस्तार के प्रस्ताव का आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने विरोध किया है l सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की l उन्होंने एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी को ज्ञापन सौंपा l
पार्टी सदस्यों का कहना है कि सीमा विस्तार से पहले नगर की मौजूदा समस्याओं का समाधान किया जाना जरूरी है l उन्होंने बताया कि नगर पहले से ही कई समस्याएं हैं l सफाई व्यवस्था की कमी प्रमुख मुद्दा है l गोकुलधाम कॉलोनी जैसी कई जगहों पर रास्ते अभी भी कच्चे हैं l कई कॉलोनियो में सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है l कार्यकर्ताओं ने बताया कि नियमित रूप से सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं l इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है l इसके अलावा जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है l बारिश के दिनों में पानी जमा हो जाता है l आजाद समाज पार्टी का स्पष्ट मत है कि जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं होगा l कब तक सीमा विस्तार नहीं किया जाना चाहिए l ज्ञापन सौंपने वालों में देवेंद्र बैंसला, अथहर एहसान, हाफिज नूर मोहम्मद, बोबा प्रधान, अतीक अहमद, राजू खेवान, प्रीतम सिंह, इमरान ठेकेदार, उस्मान चौधरी , मरदान अली, जोगिंदर सिंह, नीरज कुमार, राशिद खान, इंद्रेश और मोनू सागर शामिल थे l


