सीकर
गोपाष्टमी पर निकलेगी आभावास में शोभायात्रा।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
आभावास(सीकर)। गोपाष्टमी महोत्सव पर्व पर बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाएगा। ग्राम पंचायत आभावास में स्थित हनुमान मित्र मंडल गौशाला समिति आभावास में 30 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रम होंगे । गौशाला के कोषाध्यक्ष राम प्रसाद गर्ग ने बताया कि गौ माता की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं बाबूलाल महाराज के द्वारा गो पूजन किया जाएगा। भगवान श्री कृष्णा केभोग लगाकर अन्नकूट का पंगतप्रसादी वितरण की जाएगी। गौ माता की शोभायात्रा बुंगले वाले बालाजी मंदिर से रवाना होकर मुख्य मार्ग से होती हुई गौशाला परिसर में पहुंचेगी एवं गाय माता के लिए गोसवामणी की जाएगी



