युवती को निर्वस्त्र कर वीडियो वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज …
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने एक गांव की एक युवती को निर्वस्त्र उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने और अभद्रता करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है । दरोगा जगतपाल की तहरीर के आधार पर हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में साजिद पर मुकदमा दर्ज किया है जिसका नाम वीडियो में भी लिया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हापुड नगर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया । पुलिस ने मामले में आरोपी साजिद के खिलाफ बीएनएस की धारा 76 और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 67 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
इस मामले में हापुड नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि , दरोगा जगतपाल सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि तभी उन्हें सूचना मिली कि एक वीडियो इलाके में वायरल हो रहा है जिसमें जबरदस्ती युवती को निर्वस्त्र किया जा रहा है। वीडियो में साजिद नाम के युवक का नाम भी लिया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया। आरोपी साजिद को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।


