बाराबंकी

चैत्र नवरात्र मिशन शक्ति फेज 05 के तहत ग्राम नहामऊ मे मसौली पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे चैत्र नवरात्र मिशन शक्ति फेज 05 के तहत ग्राम नहामऊ मे मसौली पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं एव प्रताड़ना के प्रति सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गयी।
 कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओ एव बालिकाओं से रूबरू होते हुए चौकी प्रभारी त्रिलोकपुर संजय यादव ने कहा कि महिलाएं शक्ति की प्रतीक है जिस घर परिवार में महिलाओं का सम्मान नही होगा वह परिवार उन्नति नही कर सकता है। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि आज के समय में मोबाईल बहुत उपयोगी वस्तु है जिसे आप सभी लोग सकारात्मक सोच के साथ उपयोग करे तथा नकारात्मक उपयोग न करे। चौकी प्रभारी  ने कहा कि न तो गलत करे और न ही गलत सहन करे तभी नारी शक्ति बनेगी। कार्यक्रम मे सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं  जैसे सामुहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृध्दा पेंशन, विधवा पेंशन आदि एवं ड्रोन संबंधित  विस्तृत जानकारी दी गई  ।
 महिला आरक्षी रेवती देवी, प्रतिमा शाक्य ने महिला सुरक्षा द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर 112, पुलिस आपातकालीन सेवा
1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन ,1076 ,माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ,108 ,एंबुलेंस सेवा ,1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन,1098, चाइल्ड  हेल्पलाइन,102 ,स्वास्थ्य सेवा  101 अग्निशमन सेवा की जानकारी दी तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे  अभियान मिशन शक्ति “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलबंन”  एंटी रोमियो, साइबर जागरूकता के तहत विद्यार्थियो को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, व साइबर क्राइम संबंधी अपराध ,यातायात के नियमों , बाल विवाह ,पास्को एक्ट,नये कानून,घरेलू हिंसा, गुड टच  ,बैड  टच के बारे में अवगत कराते हुए जागरूक किया।
इस मौक़े पर हेड कांस्टेबल रामप्रकाश वर्मा, रंजीत कुमार सहित ग्रामीण महिलाए मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button