गाजियाबाद

कृष्णा विहार में युवती की संदिग्ध मौत

कमरे में फंदे से लटका मिला शव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : लोनी बोर्डर थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार कॉलोनी में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय युवती का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना से इलाके में शोक और दहशत का माहौल बन गया।
मृतका की पहचान ऋतु (24), पुत्री रामपाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह उसका भाई सचिन जब कमरे में पहुंचा तो उसने ऋतु को पंखे से लटका हुआ पाया। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और शोर मचाने लगा, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे।
बेटी को इस हालत में देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। परिजन तुरंत ऋतु को नीचे उतारकर GTB अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही लोनी बोर्डर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, पुलिस ने कहा है कि यदि परिजन कोई शिकायत दर्ज कराते हैं, तो उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी हुई है। यह घटना एक बार फिर युवाओं में बढ़ते मानसिक दबाव और पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े करती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button