ठीकरिया में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को हो रही है परेशानियां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बावड़ी। एनएच 52 पर स्थित ग्राम पंचायत ठीकरिया में गुरूवार को गैस एजेंसी की गाड़ी आने के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर मिला नहीं। कुछ उपभोक्ता पहले से ही बुकिंग करवा रखे थे उन्हीं को ही मिले। जिनकी रसीद निकलने पर ही दिया जा रहा था। जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जिस घर में गैस सिलेंडर की एक ही डायरी है तथा जिसमें करीब छ से सात सदस्य है। नवरात्रा में नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम, परिवार का भोजन, चाय बनाना सहित अन्य रसोई का काम में एक सिलैंडर ने भी दम तोड़ दिया। जिससे उपभोक्ता लकड़ी, गोबर की थेपडीयों से काम चलाया। दूसरी तरफ कहां जा रहा है कि गैस की कीमत नहीं है। उपभोक्ता ने बताया कि की गैस सिलेंडर सेम डे बुकिंग होने के बाद में गैस सिलेंडर मिलता था लेकिन अब वर्तमान में गैस सिलेंडर बुक करते हैं तो उसी दिन गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। ऐसे में काफी लोगों को परेशानियां हो रही है। इतना ही नहीं सुबह शाम दो वक्त की रोटी बनाने के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। तथा उपभोक्ता गैस की गाड़ी वालों से गिड़गिड़ाते रहे गैस सिलेंडर दे दो भाई साहब लेकिन गैस सिलेंडर नहीं दिया गया। हजारों उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।



