हापुड़

हर थाने में बनेगा महिला सुरक्षा केंद्र: DIG के आदेश, 3 दिन में गठन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

हापुड़ । डीआईजी कलानिधि नैथानी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रेंज के सभी थानों में तीन दिनों के भीतर महिला सुरक्षा इकाई गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के 15 सितंबर के आदेश के अनुपालन में उठाया गया है। इसका उद्देश्य महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और पीड़िताओं को त्वरित सहायता प्रदान करना है। 19 सितंबर तक सभी थानों में महिला सुरक्षा केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य है। प्रत्येक केंद्र में एक अलग कक्ष होगा, जहां मेज, कुर्सी, कंप्यूटर, प्रिंटर, स्टेशनरी और शौचालय जैसी सुविधाएं होंगी। इन केंद्रों में एक निरीक्षक/उप-निरीक्षक प्रभारी, 1-4 उप-निरीक्षक, 4-15 आरक्षी और 1-2 महिला होमगार्ड तैनात होंगे। ये केंद्र शिकायत दर्ज करने के साथ-साथ परामर्श, मार्गदर्शन और संरक्षण प्रदान करेंगे। सीसीटीवी और पूर्व में महिला हेल्प डेस्क के संसाधनों का भी उपयोग होगा। डीआईजी ने कहा कि यह पहल महिलाओं को सुरक्षित माहौल और त्वरित न्याय दिलाने में कारगर होगी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button