बाराबंकी

शिवसैनिक ने छह दिसंबर को हिंदू स्वाभिमान विजय दिवस के रूप में मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी :  शिवसैनिको ने आज शिवसेना यूबीटी जिला मुख्यालय  सोमैया नगर देवा रोड़ पर बाबरी विध्वंस की तैतीसवीं वर्षगांठ को हिंदू स्वाभिमान विजय दिवस के रूप में मनाया शिवसैनिक आज पार्टी मुख्यालय में प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही के नेतृत्व में एकत्र होकर प्रभु श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए पूजा अर्चना की और लोक कल्याण की कामना की तथा राम मंदिर आंदोलन के दौरान शहीद कारसेवकों को भी नमन किया
       इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही ने अपने संबोधन में कहा कि छह दिसंबर 1992 को मुगल दासता के प्रतीक राम जन्म भूमि पर बने बाबरी का विध्वंस आक्रोशित हिंदू समाज व कार सेवक शिवसैनिको द्वारा किया गया था सौभाग्य से हमे भी इस का हिस्सा बनने का मौका मिला था इस दिन हिंदुओं के स्वाभिमान को विजय श्री मिली थी इस लिए हम आज स्वाभिमान दिवस मना रहे है
      इस अवसर पर जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मिकी उर्फ पंडित जी,जिला प्रवक्ता /मीडिया प्रभारी कौशल शुक्ल , जिला सचिव चंद्र शेखर,प्रवीन वर्मा,ऋषि कुमार वर्मा, निंदूरा ब्लाक प्रमुख राम प्रसाद निगम, राम सनेही घाट तहसील प्रमुख परशुराम वर्मा त्यागी,कुर्सी विधानसभा प्रभारी कमलेश राजपूत,नीरज चौहान,रवि कुमार,अशोक कुमार, शिव कुमार,अखिलेश रावत,निर्मला देवी,राम सिंह शर्मा, सरवन बाबा,नीरज मिश्रा, पुरुषोत्तम मिश्र आदि उपस्थित थे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button