संविदा निविदा नर्सेज कर्मियों ने अपनी मांग को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर । संविदा निविदा नर्सेज कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा को ज्ञापन सौंपा। संविदा निविदा नर्सेज कर्मियों ने शिवानी दायमा का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष विशाल शर्मा ने बताया कि सरकारी जिला अस्पताल हो, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हो, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हो, या जनता क्लिनिक हो या 108 हो, जिनमें संविदा निविदा नर्सेज कार्मिक 7000 से 8000 मानदेय में काम करके सरकार की व्यवस्थाओं को सुचारू रखते है। कोरोना जैसी महामारी में इन कार्मिकों का फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया । आज वही नर्सेज कर्मी दर दर की ठोकर खा रहे है नियमित होने के लिए। 5-6 साल से अल्प वेतन पर कार्य कर रहे अस्पताल की रीड की हड्डी कहे जाने वाले नर्सेज बेरोजगार कार्मिकों को नियम 1965 के अनुसार मेरिट बोनस से विज्ञाप्ति जारी करने की मांग को लेकर शिवानी दायमा को ज्ञापन सौंप अपनी मांग को मुख्यमंत्री भजनलाल समक्ष रखने के आग्रह किया गया । संविदा निविदा कर्मियों के साथ हो रहे अत्याचार को छुटकारा दिलाने के लिए आग्रह किया गया ।
इस मौके पर रामप्रकाश, दिगम्बर सिंह, पंकज, भूपेंद्र, राहुल चाहर, राहुल रविन्द्र, ललित,हेमंत,धर्मेंद्र,टिंकल,उपेन्द्र सोनी,दिनेश गुर्जर, निशांत,आदि संविदा नर्सेज बेरोजगार कार्मिक मौजूद रहे ।


