शिक्षिका और 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड के ऊपर घाट में स्थित राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय पलामू नावाडीह में जिला ट्रांसफर में धनबाद जिला में पोस्टिंग होने पर विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती ज्योत्सना रावत को विद्यालय से विदाई दी गई। श्रीमती विद्यालय में लगभग 7 साल अपना सेवा दी। इनके साथ ही 12वीं विद्यार्थियों को भी विदाई दी गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि ज्योत्सना मैडम बहुत ही मधुर स्वभाव की थी बच्चे मैडम को काफी मानते थे। प्रधानाध्यापक ने सभी 12वीं वर्ग के विद्यार्थियों तथा शिक्षिका को शुभकामना दिए। प्रधानाध्यापक श्री कुमार ने छात्र-छात्राओं से कहा कि विद्यालय आप सबों के लिए हमेशा खुला है आप लोग जब चाहे शिक्षकों से सलाह ले सकते हैं। वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि मैडम अनुशासन की पक्की थी इनके कार्यकाल में विद्यालय काफी विकास किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक श्री नारायण महतो, श्री रमेश कुमार महतो, ललन कुमार राय, सखीचंद महतो, अभय परवीन कुजूर, शिक्षिका माला कुमारी दमयंती कुमारी सरिता कुमारी संयोजिका हेमा देवी उपाध्यक्ष सुरेश कुमार महतो तथा विद्यालय की छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।




