झारखण्ड +2 शिक्षक संघ, बोकारो का वार्षिक महासम्मेलन कोनार डैम पर सम्पन्न
प्राचार्य पद के लिए संघर्ष जारी रहेगा: उदय शंकर

प्राचार्य पद के लिए संघर्ष जारी रहेगा: उदय शंकर
भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टालरेंस – पंकज
शिक्षक करते रहें प्रयास,होगी सामूहिकता की जीत : अवनीश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। झारखण्ड +2 शिक्षक संघ, जिला इकाई बोकारो का वार्षिक महासम्मेलन, स्वागत – सह – वनभोज कार्यक्रम कोनार डैम तट पर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि झारखण्ड +2 शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष उदय शंकर मंडल ने सभी शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान किया। कहा कि संघ प्राचार्य पद, वरीय वेतनमान एवं पीजीटी – प्रयोगशाला सहायकों के हित में निरंतर कार्यरत है,जिसके कारण शिक्षक हित में बहुत से कदम उठाए गए हैं। श्री मंडल ने बोकारो जिला संघ की प्रशंसा करते हुए कहा कि बोकारो जिला राज्य संघ को सहयोग प्रदान करने में सदैव अग्रणी रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोकारो जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने जिला संघ की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि संघ शिक्षकों एवं प्रयोगशाला सहायकों की सभी समस्याओं का निष्पादन करवाने में सक्षम है। कहा कि शिक्षक शत् प्रतिशत समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। मुख्य संबोधन के दौरान जिला सचिव डॉ अवनीश कुमार झा ने सभी उपस्थित प्रधानाध्यापकों,शिक्षकों, प्रयोगशाला सहायकों एवं उनके परिवारजनों को उनके साहस एवं संकल्प के लिए बधाई देते हुए सबों से कर्मपथ पर अग्रसर रहने का आह्वान किया। कहा कि नि: स्वार्थ कर्म रूपी दवा सभी सभी समस्याओं का निराकरण करने में सक्षम साबित होगी। स्वागत भाषण संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम परिचय संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष लालचंद रजक एवं राखी बरनवाल ने किया।इस अवसर पर सोलह नवागत शिक्षकों एवं प्रयोगशाला सहायकों का औपचारिक स्वागत किया गया। स्वागत सम्मान प्राप्त करने वालों में मुख्य रूप से कैलाश कुमार,विकाश कुमार, बिकाश भंडारी,अनीता कुमारी,खिरोधर महतो समेत एक दर्जन अन्य, शिक्षक – शिक्षिकाएं शामिल थे। मौके पर उपाध्यक्ष कौशल कुमार मुखर्जी,दीपा पंकज लाटा एवं इर्वि रानी, संयुक्त सचिव डॉ शक्ति पद महतो, राजेश कुमार विश्वकर्मा एवं भरत कुमार महतो, राज्य प्रतिनिधि संतोष कुमार महतो, प्रमंडलीय प्रतिनिधि देव कुमार यादव,उप संगठन मंत्री श्वेता कुमारी उपाध्याय एवं मुकेश कुमार यादव, प्रधानाध्यापक अंबुज कुमार, सृष्टि धर महतो, विद्यालय प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, अशोक कुमार रजवार, कृपा शंकर महतो समेत बड़ी संख्या में शिक्षक – शिक्षाकाएं एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे।



