कई जजों का हुआ तबादला, अधिसूचना जारी

एनपीटी,
झारखण्ड हाईकोर्ट ने जजों के तबादला आदेश जारी किया है। इस सम्बन्ध में हाईकोर्ट की ओर से स्थानांतरण ऑर्डर जारी किया गया है। रांची, जमशेदपुर और डाल्टेनगंज के जिला न्यायाधीशों का स्थानांतरण किया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, जमशेदपुर सिविल कोर्ट के प्रिंसिपल जिला न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा को रांची सिविल कोर्ट का प्रधान न्यायायुक्त (ज्यडिशियल कमिश्नर) बनाया गया हैं। जबकि रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय को डाल्टनगंज का प्रमुख जिला न्यायाधीश बनाया गया है। साथ ही गिरिडीह सिविल कोर्ट के प्रधान जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय को जमशेदपुर सिविल कोर्ट का प्रधान जिला न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। आपको बता दे झारखण्ड हाईकोर्ट की अनुशंसा के आलोक में चार न्यायाधीशों (जिला जज) का तबादला किया है। जिसे लेकर कार्मिक विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया।एनपीटी ब्यूरो, रांची, झारखण्ड हाईकोर्ट ने जजों के तबादला आदेश जारी किया है। इस सम्बन्ध में हाईकोर्ट की ओर से स्थानांतरण ऑर्डर जारी किया गया है। रांची, जमशेदपुर और डाल्टेनगंज के जिला न्यायाधीशों का स्थानांतरण किया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, जमशेदपुर सिविल कोर्ट के प्रिंसिपल जिला न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा को रांची सिविल कोर्ट का प्रधान न्यायायुक्त (ज्यडिशियल कमिश्नर) बनाया गया हैं। जबकि रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय को डाल्टनगंज का प्रमुख जिला न्यायाधीश बनाया गया है। साथ ही गिरिडीह सिविल कोर्ट के प्रधान जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय को जमशेदपुर सिविल कोर्ट का प्रधान जिला न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। आपको बता दे झारखण्ड हाईकोर्ट की अनुशंसा के आलोक में चार न्यायाधीशों (जिला जज) का तबादला किया है। जिसे लेकर कार्मिक विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया।