पाकुड़

जेटेट-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Administration on alert regarding JTET-2026; Deputy Commissioner inspects examination centers.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)- 2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 01 नवंबर को जिले के 30 केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मेघा भारद्वाज ने अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मॉडल कॉलेज पाकुड़, महिला कॉलेज एवं पीएम श्री मध्य विद्यालय धनुषपूजा स्थित परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, डिस्प्ले मॉनिटर, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा एवं पेयजल सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को झारखंड अधिविद्य परिषद की एसओपी का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा परीक्षा से पहले सभी व्यवस्थाओं का पुनः सत्यापन करने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button