अमेठी

राजकुमार पाण्डेय बने किसान मजदूर सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष

धीरेंद्र शुक्ल को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। शुक्रवार को किसान मजदूर सेवा संस्थान ने अपनी कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजन किया ।
शहर के एक होटल में हुई इस बैठक में संस्थान के पुनर्गठन व विस्तार और आगामी रणनीति पर गहन चर्चा की गई।
संस्थान ने सर्वसम्मति से बड़े पैमाने पर संगठनात्मक बदलाव करते हुए नेतृत्व स्तर पर नई नियुक्तियों को मंजूरी दी। इसी क्रम में राजकुमार पाण्डेय को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने संस्थान के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर मनोनयन किए। उन्होंने गोसाईगंज निवासी विनोद कुमार शुक्ल ‘लाल शुक्ल’ और धीरेंद्र शुक्ल को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेन्द्र बहादुर को सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रेम शंकर द्विवेदी को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य किसानों और मजदूरों की आवाज को बुलंद करना है। उन्होंने बताया कि नई टीम के साथ संस्थान राज्यभर में किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा और उनके हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

संस्थान के संरक्षक आर.पी. पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि किसान और मजदूर देश की आर्थिक रीढ़ हैं, इसलिए उनकी समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्थान हर पीड़ित की आवाज बनेगा और न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारियों के साथ संस्थान को प्रदेश स्तर पर अधिक सक्रिय और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राम सुंदर पाल, रामजस यादव, आनंद यादव, उर्मिला सरोज, गीता गुप्ता, पंकज गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, विजय शंकर द्विवेदी, पूनम चौहान, अमित मिश्र सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button