मुरादाबाद

कार ने मारी बाइक में टक्कर, एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। कांठ थाना क्षेत्र के गांव सिरसा ठाठ के रहने वाले एक व्यक्ति ने गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।
शेरकोट जा रहे दो बाइक सवारों को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिसमें 31 वर्षीय आरिफ की मृत्यु हो गई। आरिफ का साथी जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे दोनों रेडीमेड का सामान पहुंचाने के लिए शेरकोट जा रहे थे। पुलिस ने अज्ञात कार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल एक की हुई मौत
धामपुर के पास बाइक को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए शेरकोट पुलिस द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम को सूचना दी गई। गंभीर रूप से घायल आरिफ को परिजन कोठीवाल अस्पताल मुरादाबाद ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे बाइक सवार जावेद का उपचार चल रहा है। मृतक आरिफ का शव जब घर पहुंचा तो सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया मोहल्ले में भी ग़म की लहर दौड़ गई। मृतक तीन भाइयों से छोटा एवं तीन भाइयों से बड़ा था। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग़मगीन माहौल में मृतक के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button