तिनसुकिया जिले के डुमडुमा महाविद्यालय में SVEEP कोष के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम : आगामी असम विधानसभा चुनाव-2026 के संदर्भ में असम के तिनसुकिया निर्वाचन जिले में SVEEP (प्रणालीगत मतदाता शिक्षा एवं मतदान में भागीदारी) कोष के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिले के 18+ मतदाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ 9 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज बुधवार को डुमडुमा महाविद्यालय में SVEEP कोष के तत्वावधान में तथा डुमडुमा महाविद्यालय के सहयोग से छात्र-छात्राओं के बीच हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया, साथ ही बिना किसी भय या संकोच के विवेकपूर्ण मतदान का संदेश पढ़ा गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इस हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साह व्यक्त किया।



