अमरोहा
गांव की सड़कें गड्डों और जल भराव से जूझ रही हैं। ग्रामवासी।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के कुमला बहादुरपुर गांव की सड़कें गड्डों और जल भराव से जूझ रही हैं। इन खराब सड़कों के कारण ग्रामीण और बाइक सवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। गांव की सड़कों पर गहरे गड्ढे और पानी जमा होने से बाइक सवारों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है। अक्सर बाइकें फिसल जाती हैं, जिससे चालक और पीछे बैठे लोग चोटिल हो रहे हैं। यह स्थिति ग्रामीणों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़कों की तत्काल मरम्मत की जानी चाहिए और जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों ने सरकार से जल्द से जल्द इस मामले में हस्तक्षेप करने और समाधान निकालने की अपील की है। राहुल, विशाल, अमरजीत, मनीष सहित कई अन्य ग्रामीणों ने रविवार को इस समस्या की जानकारी दी।



