गोड्डा

महागामा में तंबाकू विरोधी अभियान, कई दुकानों पर की गई कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा प्रतिनिधि (गोड्डा) :  प्रखंड अंतर्गत ऊर्जानगर स्टेडियम व शिव मंदिर चौक क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम तंबाकू विरोधी अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी डॉ. खगेन महतो ने किया। अभियान के दौरान क्षेत्र की कई दुकानों की जांच की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में तंबाकू उत्पाद, पुड़िया और सिगरेट जब्त की गईं। दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि अवैध रूप से तंबाकू बिक्री करते पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में महागामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह समेत पुलिस बल के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में जनहित के प्रति सजगता बढ़ी है और आमजन में जागरूकता का संदेश गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button