गोड्डा

पोषण पखवाड़ा में याद किए गए संविधान निर्माता

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो

गोड्डा : कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से सदर प्रखंड के ग्राम- गंगटा गोविन्दपुर में भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर मंगलवार को पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर वरीय वैज्ञानिक – सह – प्रधान डा. रवि शंकर ने भारत रत्न बाबा भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि भारतीय संविधान में प्रत्येक नागरिक को आस्था रखनी चाहिए। बाबा साहब ने संविधान में सभी नागरिकों को शिक्षा, व्यवसाय और समानता का अधिकार दिया है। आज का दौर प्रतियोगिता का दौर है इसलिए बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना हर नागरिकों का कर्तव्य है ताकि हर बच्चा पढ़ – लिख कर उच्च पदों पर आसीन होकर देश की सेवा में योगदान दे सके|।पशुपालन वैज्ञानिक डा. सतीश कुमार ने कृषि विज्ञान केन्द्र, गोड्डा में किसानों के हित में किये जा रहे क्रिया – कालापों, केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की मुख्य योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया|। गृह वैज्ञानिक डा. प्रगतिका मिश्रा ने पोषण पखवाड़ा के तहत महिला किसानों को पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने सभी को पोषण वाटिका लगाने का आह्वान किया| भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद – अटारी, जोन-4, पटना के निर्देशानुसार कृषि प्रसार वैज्ञानिक डा.रितेश दुबे के माध्यम से प्रगतिशील किसानों को कृषि एवं पशुपालन की विस्तृत जानकारी गांव में ही प्राप्त करने के उद्देश्य से गंगटा गोविंदपुर में ग्रामीण कृषि पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रगतिशील किसानों को अमरुद के पौधे एवं कृषि पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। मौके पर समाज सेवक श्यामाकांत झा, शिक्षक सोनाराम हेम्ब्रोम, प्रमोद मांझी, ध्रुव शर्मा, सोनाली हांसदा, शांति मुर्मू, संजली टुडू, संगीता हेम्ब्रम आदि प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button