पाकुड़

आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में पहुंचे अपर समाहर्ता, बच्चों का बढ़ाया उत्साह

Additional Collector arrived to inspect Anganwadi Centre, boosted the enthusiasm of children

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के अंतर्गत उत्कृष्ट ग्राम पंचायत के निरीक्षण क्रम में अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन एवं राज्य टीम ने पाकुड़ प्रखंड के शहरकोल पंचायत स्थित आंगनबाड़ी सह नर्सरी स्कूल केंद्र (पहाड़िया टोला) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने बच्चों को कविताएं सुनाईं, उनसे बातचीत की और उन्हें नियमित रूप से आंगनबाड़ी आने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली। अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के समग्र विकास की मजबूत नींव है। इसलिए बच्चों की नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण गतिविधियों का संचालन अत्यंत आवश्यक है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button