बरेली
अयोध्या धाम भगवान श्री राम लला जी को पहनाई पीताम्बर पोशाक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : इंजी. श्रद्धा खण्डेलवाल द्वारा स्थापित कम्पनी ,भगवान की पोशाक के द्वारा निर्मित (पीताम्बर पोशाक) जो विशेष रूप से बनाई गई और होली के शुभ अवसर पर भगवान श्री राम लला एवं श्री राम दरबार में अर्पित करने का सौभाग्य ई० श्रद्धा खण्डेलवाल को मिला तो उन्होंने पूर्ण उत्साह के साथ बरेली के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पूजा -अर्चना के साथ भगवान राम लला एवं श्री राम दरबार मे पहनाई इस मौके पर बरेली के भक्तों ने अयोध्या नगरी में राम लला दरबार में फूलों की होली खेली और होली खेले रघुबीरा अवध में गीतों पर जमकर झूमकर आनंद लिया। इस अवसर पर गिरधर गोपाल, डॉ विनय खण्डेलवाल, ई० श्रद्धा खण्डेलवाल, अशोक गोयल, राकेश खण्डेलवाल, नरेंद्र गुप्ता, मुदित चतुर्वेदी
आदि लोग शामिल रहे।



