स्वच्छता ही सेवा के तहत पुराने सामानों से नये सामानों का निर्माण
Manufacturing of new items from old items under Swachhata Hi Seva
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
24 सितंबर 2025 को स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अन्तर्गत एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल सहिया के सहयोग से पुराने प्लास्टिक, टायर और कपड़ों से नए व उपयोगी सामानों का निर्माण किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुनः उपयोग और रिसाइकलिंग को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण में योगदान करना तथा रचनात्मकता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ:पुराने प्लास्टिक, टायर और कपड़ों से नए सामानों का निर्माण, ग्रामीणों में रचनात्मक और नवाचारी विचारों का साझा करना, कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंककर पुनः प्रयोग को बढ़ावा देना। कार्यक्रम के लाभ पुराने सामानों का रचनात्मक उपयोग, पर्यावरण संरक्षण में योगदान, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देना। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा अपने समुदाय को स्वच्छ और हरित बनाने में योगदान देंगे।



